{"_id":"66a2a574eac69d48e00a4bd7","slug":"youth-activity-in-district-almora-news-c-232-1-alm1002-114977-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम उदीयमान योजना : 288 खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम उदीयमान योजना : 288 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Fri, 26 Jul 2024 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक- बालिका का जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। 288 छात्र-छात्राओं ने इसमें अपना दम दिखाया।
बृहस्पतिवार को चयन प्रक्रिया में 11 विकासखंड और दो नगर पालिका क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने ट्रायल में भाग लिया। प्रतिभागियों ने फ्लाइंग रन, स्टैंडिंग ब्रांड जंप, फॉरवर्ड बैंड रीच, शटल रन, मेडिसन बॉल पुट और 600 मीटर दौड़ में दम दिखाया। जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने कहा कि छात्रवृति के लिए चयनित बालक-बालिकाओं की सूची खेल विभाग तैयार करेगा। वहां पर उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल, निर्णायक जीवन प्रकाश, धन सिंह धौनी, सोबन सिंह कनवाल, राजेंद्र कुमार जोशी, पूनम बिष्ट, दिगंबर दत्त फुलोरिया, नवीन वर्मा, नंदा भाकुनी आदि मौजूद रहे।