फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Yoga Festival preparations are finished by the time: Kunjwal

योग महोत्सव की तैयारियां समय से पूरी कर लें : कुंजवाल

Mon, 03 Oct 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 03 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन

 पांच अक्तूबर से जागेश्वर में शुरू हो रहे योग महोत्सव की तैयारियां अधिकारी समय से पूरी कर लें। यह निर्देश विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने महोत्सव की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में दिए। उन्होंने बताया कि योग महोत्सव का समापन मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे। 

विज्ञापन


  केएमवीएन के विश्राम गृह सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने जल संस्थान के अधिकारियों को योग महोत्सव में पानी का समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए। पर्यटन और उद्योग विभाग से सांस्कृतिक दलों की व्यवस्था समेत प्रचार-प्रसार समेत अन्य इंतजाम समय से पहले करने को कहा। उन्होंने उरेडा विभाग से सौर ऊर्जा की लाइटें समय से लगवाने, स्वास्थ्य विभाग से पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की व्यवस्था करने, बिजली विभाग को बिजली की व्यवस्था ठीक ढंग से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों को यातायात व्यवस्था व्यवस्थित रखने को कहा। जबकि एनसीसी, एनएसएस के विद्यार्थियों को महोत्सव में लाने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सौंपी। इससे पूर्व उन्होंने योग महोत्सव स्थल का निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आश्वस्त किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएंगी। बैठक मेें एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर, ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, केएमवीएन के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, एसडीएम एनएस नगनियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी एसएस टोलिया, जागेश्वर मंदिर कमेटी के प्रबंधक प्रकाश भटट, पूरन बिष्ट आदि अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed