फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Xylographer incentives needed

काष्ठ कलाकार को प्रोत्साहन की दरकार

Wed, 12 Oct 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 12 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Xylographer incentives needed
द्वाराहाट का काष्‍ठ कलाकार - फोटो : अमर उजाला

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती ठोकर गांव निवासी युवक राधेश्याम सुरेवाल को दस्तकारी में महारत हासिल है। वह चीड़ के पेड़ की छाल (बगट) से बेहतरीन शोपीस बनाते हैं। राधेश्याम ने एक साल में 500 से अधिक शोपीस बनाए हैं। वह कहते हैं कि सरकार यदि इस विधा को संरक्षण दे तो स्वरोजगार के लिए यह मील का पत्थर साबित हो सकती है। 

विज्ञापन


ग्राम ठोकर निवासी 35 वर्षीय राधेश्याम सुरेवाल को बचपन से ही हस्तशिल्प का शौक है। वह करीब 20 साल से बगट से कलाकृतियां बनाते हैं लेकिन, अब उन्हें इस क्षेत्र में महारत हासिल हो गई है। पिछले एक साल में उन्होंने बगट से हुक्का, नारी, शिवलिंग, नाव, कछुवा, एस्ट्रेवाट, कप, टेबल लैंप, गिटार, तिरंगा, होटल, धर, रथ आदि कलाकृतियां बनाई हैं।
विज्ञापन


इनका इस्तेमाल शोपीस के रूप में हो सकता है। 10वीं शिक्षा प्राप्त राधेश्वर के पिता जसराम राज मिस्त्री थे। पिता की विरासत को पुत्र आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह निकटवर्ती जंगल में जाकर बगट लाते हैं, इसके बाद इसे तरासकर शोपीस बनाते हैं। इसके बावजूदकहीं से भी कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ माह पूर्व द्वाराहाट में हुए शिल्पकार सम्मेलन में उन्होंने शोपीस की जानकारी राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा को भी दी, उन्होंने इस बारे में सार्थक कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उन्होंने बताया कि यदि सरकार दस्तकारी विधा को संरक्षण दे तो स्वरोजगार के रूप में यह विधा मील का पत्थर साबित हो सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed