फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Workshop In Computer Department

ऑनलाइन शिक्षण के लिए श्रृव्य-दृश्य उपकरणों का क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Workshop In Computer Department
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद प्रतिभागी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में ऑनलाइन कक्षाओं के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण विषय पर दो दिनी कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला में विश्वविद्यालय स्तर पर कार्यरत शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए उपयोग में आने वाले विभिन्न सॉफ्टवेयर, श्रव्य-दृश्य उपकरणों के क्रियात्मक ज्ञान की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डॉ. पारूल सक्सेना ने बताया कि कोविड महामारी के दौरान उत्पन्न हुई विभिन्न समस्याओं के व्यवहारिक समाधान के लिए ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था एक सहज और उपयुक्त विकल्प के रूप में प्रचलन में आई है। कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में डॉ. रवींद्र नाथ पाठक ने ऑनलाइन कक्षाओं में छात्र-अध्यापक अंत क्रिया के आभाषी पटल पर प्रयोग होने वाले ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का विधिवत क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

डॉ. सुशील चंद्र भट्ट ने डिजिटल शिक्षण सामग्री को बनाने और व्यवस्थित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत रूप से क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया। डॉ. अर्पिता जोशी ने डिजिटल शिक्षण के लिए तैयार की गई डिजिटल शिक्षण सामग्री को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने से संबंधित जानकारी दी। डॉ. रेहान ने डिजिटल शिक्षण सामग्री को आकर्षक रूप से व्यवस्थित करने के बारे में बताया। डॉ. ललित प्रसाद ने विभिन्न तकनीकी उपकरणों के संचालन के बारे में बताया। कार्यशाला के पहले दिन विज्ञान संकाय और कला संकाय में कार्यरत शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। अधिष्ठाता प्रशासन डॉ. प्रवीण सिंह बिष्ट, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. जया उप्रेती और निदेशक ग्रीन ऑडिट और वानिकी विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल यादव ने कार्यशाला का पर्यवेक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन कार्यशाला सह संयोजक डॉ. मनोज कुमार बिष्ट ने किया। वहां पर अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश जोशी, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. निर्मला पंत, डॉ. अरविंद अधिकारी, डॉ. दीपक, डॉ. कुसुम लता आर्या, डॉ. पुष्पा वर्मा, डॉ. रुचि कक्कड़, डॉ. नरेश पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed