फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Workers should take the policies of the government to the masses: Mehra

कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं : मेहरा

Sat, 11 Mar 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 11 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Workers should take the policies of the government to the masses: Mehra
गुरुड़ाबांज में हुई बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
अल्मोड़ा। भाजपा की गुरुड़ाबांज में हुई बैठक में विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी सरकार ने नकलरोधी कानून बनाकर नकल माफिया पर नकेल कसी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जागेश्वर विधानसभा में प्राथमिकता से विकास किया जा रहा है। जनता की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने जिला, मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा के अध्यक्षों, शक्ति केंद्र के संयोजकों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि भाजयुमो की ओर से 15 मार्च को विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री का आभार जताने के लिए कार्यक्रम होगा। शक्ति केंद्र के प्रभारी कैलाश गुरुरानी ने बूथ सशक्तीकरण अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिला मंत्री संजय डालाकोटी ने बताया कि बूथों में 11 लोगों की समिति का गठन किया जाएगा। छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस, 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जयंती, छह दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर निर्माण दिवस, 25 दिसंबर अटल जयंती प्रत्येक बूथ पर मनाई जाएगी। बैठक में सुभाष पांडे, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, प्रकाश भट्ट, मीना भैसोड़ा, गोपाल बिष्ट, मीडिया प्रमुख राजेंद्र बिष्ट, लमगड़ा ब्लाॅक प्रमुख विक्रम बगड़वाल, नरेंद्र सिंह बिष्ट आदि थे। संचालन प्रकाश भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed