फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Workers should get united : Kunjwal

एकजुट हो जाएं कायकर्ता : कुंजवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Workers should get united : Kunjwal
कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद ग्? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा के न्याय पंचायत कलौटा में कांग्रेस की बैठक में विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई। विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया। न्याय पंचायत स्तर की विभिन्न बूथ कमेटियों का गठन किया गया। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि विधायक कुंजवाल ने कहा कि भाजपा सरकार हर तरह से नाकाम साबित हो गई है। वर्तमान में सरकार किसान, मजदूर, महिलाओं और पिछड़े वर्गों को दबाने का काम कर रही है। विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत योजनाओं को अपनी योजना बताकर जनता को धोखा दिया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूती दिलाने और प्रचंड जीत के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान महेश चंद्र पांडे, जीवन लाल साह, बसंत जोशी, रमेश चंद्र जोशी, महेश चंद्र जोशी, सूबेदार रामीराम, कैलाश राम, धर्मानंद गुरुरानी, राजू आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, उपाध्यक्ष कमल बिष्ट, जिला संगठन मंत्री राजेंद्र बिष्ट, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत भैंसोड़ा और दीवान सिंह भैंसोड़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed