फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Workers Demands Old Pention

2005 के बाद नियुक्त कार्मिकों को पूरानी पेंशन का लाभ दिया जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Workers Demands Old Pention
अल्मोड़ा में एजुकेशन मिनिस्टीरियल ऑफिसर एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन, अल्मोड़ा का दो दिनी द्विवार्षिक अधिवेशन जीआईसी अल्मोड़ा सभागार में शुरू हुआ। वक्ताओं ने कहा कि 2005 के बाद नियुक्त कार्मिकों को अंशदायी पेंशन के बदले पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीधी भर्ती, मृतक आ श्रित के रूप में नियुक्त कार्मिकों को दुर्गम श्रेणी विद्यालय, कार्यालयों के स्थान पर सुगम श्रेणी के विद्यालयों, कार्यालयों में भी नियुक्ति प्रदान की जाए। मुख्य अतिथि सीईओ सुभाष भट्ट ने सभी कार्मिकों से अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि डीईओ (माध्यमिक) सत्यनारायण ने सभी कार्मिकों से समयबद्ध ढंग से कार्य निस्तारण करने का आह्वान किया। संगठन के मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती और कुमाऊं मंडल सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली, शिथिलीकरण बहाली, एक्ट में संशोधन, फारगो नियमावली निरस्तीकरण आदि लंबित मांगों के लिए संगठन संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का त्वरित समाधान होना चाहिए। जिला अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा और जिला मंत्री पंकज कुमार जोशी ने सभी का आभार जताया। वहां पर प्रांतीय आडिटर नितिन टंडन, जिला मंत्री अमरनाथ रजवार, महेंद्र सिंह गुसाई, जीआईसी अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य एनएस बिष्ट, राम सिंह गैड़ा, पूर्व सचिव राजेंद्र वर्मा, रमेश तिवारी, हर्ष सिंह बिष्ट, भगवान राम, सुरेश जोशी, देवकी बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

एसोसिएशन की प्रमुख मांगें
-सभी कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति के बाद विभागीय विभिन्न प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।
- जिले के सभी कार्मिकों को विभागीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।
- आईएफएमएस पोर्टल के अंतर्गत गोपनीय आख्या प्रविष्टि के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।
- मिनिस्टीरियल कार्मिकों के लिए कार्य स्थलों में आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराया जाए।
- मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को पदोन्नति, स्थानांतरण के फलस्वरुप गृह जनपद आवंटित किया जाए।
-फारगो नियमावली और स्थानांतरण एक्ट की समीक्षा की जाए।
- अर्हकारी सेवा में शिथिलीकरण पूर्व की तरह बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed