फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Workers associated with trade union took out warning rally

चेतावनी रैली निकाली, सरकार की नीतियों के खिलाफ उगली आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Workers associated with trade union took out warning rally
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरने के दौरान नारेबाजी करती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विभागों में ठेका प्रथा को समाप्त करने, उच्च वेतनमान देने समेत कई मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड के आह्वान पर मजदूर संगठनों से जुड़ी जुड़ी महिलाओं और कर्मचारियों ने शहर में चेतावनी रैली निकाली। उन्होंने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना देकर प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ से जुड़े लोग शुक्रवार को परिवहन मजदूर संघ कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां से चेतावनी रैली निकाली गई। इस दौरान रैली में शामिल महिलाओं, कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। रैली माल रोड होते हुए चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में पहुंची। यहां धरना देकर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने सभी कार्मिक, मजदूरों को स्थायी रोजगार देने, उन्हें नियमित करने, सुधारों के नाम पर श्रम कानूनों से छेड़छाड़ बंद करने, न्यूनतम वेतन 21 हजार करने, उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा, आशा फेसिलेटर, 108 स्वास्थ्य कर्मचारियों, भोजन माता, ग्राम प्रहरियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने परिवहन निगम को परिवहन विभाग में शामिल कर राजकीय करने प्रदेश में बस बेड़ा 2500 से अधिक करने की भी मांग उठाई। जुलूस और धरना प्रदर्शन में संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र जोशी, जिला मंत्री महेश चंद्र जोशी, आंगनबाड़ी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष प्रभा फर्त्याल, भारतीय मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, परिवहन मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed