{"_id":"6a3977cff9b4257bda05e8f0","slug":"workers-adamant-on-demand-for-regularization-sit-in-protest-continues-almora-news-c-232-1-alm1015-145135-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: विनियमितीकरण की मांग पर अड़े कर्मी, धरना-प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: विनियमितीकरण की मांग पर अड़े कर्मी, धरना-प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का विनियमितीकरण को लेकर प्रशासनिक भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन 15वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
संस्थान के निदेशक ने कर्मचारियों को बताया कि सचिव तकनीकी शिक्षा देहरादून विदेश से लौट चुके हैं और बुलावा आते ही कुलसचिव देहरादून जाएंगे। इस पर कर्मचारियों ने कहा कि शासन स्तर पर शीघ्र वार्ता करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सचिव स्तर से विनियमितीकरण को मंजूरी नहीं मिली तो आंदोलन तेज किया जाएगा। धरना स्थल पर समर्थन देने कैलाश चंद्र पांडे और कैलाश मठपाल आदि पहुंचे। इस दौरान संगठन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, दिवान सिंह रावत, रघुवर सिंह, सावित्री देवी, नरेश कुमार, धन सिंह अधिकारी, पुष्पा मठपाल, रुबी देवी, जसूली देवी, मदनपाल आदि मौजूद रहे। संवाद