फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women showed enthusiasm for strengthening democracy

Almora News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए महिलाओं ने दिखाया जोश

Fri, 25 Jul 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 25 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Women showed enthusiasm for strengthening democracy
मतदान केंद्र के बाहर लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतज़ार करती महिलाएं। स्त्रोत- सूचना विभाग
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लोकतंत्र के पर्व में महिलाएं भारी बारिश के बावजूद बूथों पर लंबी लाइन के बाद भी वोट डालने के लिए डटी रहीं। रानीखेत में पंचायत चुनाव को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

लोकतंत्र की मजबूती के लिए तेज बारिश भी महिला मतदाताओं का रास्ता नहीं रोक सकी। सिर पर पन्नी, छाते लेकर महिलाएं कतारों में खड़ी नजर आई। नवयुवतियों, महिलाओं के साथ भी आमाओं ने भी जोश के साथ गांव की सरकार चुनने को वोट दिया। महिला मतदाओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मतदान करना जरूरी है। इसके लिए हर महिला को अपने वोट की ताकत दिखानी होगी। 62 वर्षीय जानकी देवी ने कहा जब हम घर चला सकते हैं, तो गांव क्यों नहीं। अब महिलाएं सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं, पंचायत में उनकी भूमिका अहम है। 22 वर्षीय रजनी ने कहा कि पढ़ाई के साथ जिम्मेदारियों का बोझ है, लेकिन अपने मत का प्रयोग करना भी जरूरी है। बुजुर्ग महिलाओं ने बेटियों और बहुओं को साथ लेकर मतदान केंद्र तक पहुंचकर लोक तंत्र के पर्व को सफल बनाया। मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से कम नहीं रही। प्रशासन ने भी महिला मतदाताओं की भागीदारी को लेकर सराहना की। अब गांव की चौपालों में सिर्फ पुरुषों की आवाज नहीं, बल्कि महिलाओं की भी सशक्त भागीदारी दिखने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed