{"_id":"5915eeee4f1c1bb73785432b","slug":"women-s-unity-council-dwarahat","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बावजूद शराब की दुकान खुलने से महिलाओं में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बावजूद शराब की दुकान खुलने से महिलाओं में नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 12 May 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
महिला एकता परिषद द्वाराहाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। महिला एकता परिषद की ओर से घगलोड़ी में आयोजित महिला मंगल दल ने विरोध के बावजूद दूनागिरि मार्ग पर शराब की दुकान खोलने की कड़ी भर्त्सना की गई। कहा कि महिलाओं के विरोध को दरकिनार कर दुकान तो खोल दी गई, लेकिन अब शराबियों द्वारा गाली गलौज कर क्षेत्र का माहौल खराब किया जा रहा है। इस बाबत सख्त कदम नहीं उठाए गए तो महिलाएं आंदोलन शुरू कर देंगी। बैठक में वन्यजीवों के आतंक को लेकर भी आक्रोश जताया गया।
विज्ञापन
महिला मंगल दल अध्यक्ष हंसी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि नई सरकार का भी मदिरा प्रेम उजागर हो गया है। द्वाराहाट में शराब की दुकान खुलने के विरोध में क्षेत्र की महिलाओं ने दो बार जुलूस, प्रदर्शन किया, तहसील में तालाबंदी की गई, लेकिन प्रशासन ने विरोध को दरकिनार कर आस्था का प्रतीक दूनागिरि मार्ग पर शराब की दुकान खुलवा दी, जब से वहां दुकान खुली है, वहां से महिलाओं का गुजरना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
शराबियों द्वारा आए दिन क्षेत्र का माहौल खराब कर दिया गया है। शराब पीकर गाली गलौज की जा रही है। जबकि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग होकर गुजरते हैं। बैठक में महिलाओं ने कहा कि बंदर, सुअरों के आतंक के चलते किसानों का जीना दूभर हो गया है लेकिन नई सरकार ने कोई सार्थक कार्रवाई नहीं की है। बैठक में बसंती देवी, जीवंती देवी, लीला देवी, पार्वती देवी आदि महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
द्वाराहाट। महिला मंगल दल की नई कार्यकारिणी के लिए हंसी देवी फिर अध्यक्ष चुनी गई जबकि गीता देवी उपाध्यक्ष, मालती देवी सचिव, मंजू देवी उपसचिव, मंजू देवी द्वितीय कोषाध्यक्ष चुनी गई। महिला एकता परिषद की सचिव मधुबाला कांडपाल ने संचालन किया।