{"_id":"603fdb128ebc3ed3d535e430","slug":"women-s-hospital-relies-on-only-two-doctors-almora-news-hld416904034","type":"story","status":"publish","title_hn":"मात्र दो डॉक्टरों के भरोसे महिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मात्र दो डॉक्टरों के भरोसे महिला अस्पताल
विज्ञापन
महिला अस्पताल में ओपीडी के लिए खड़ी गर्भवती और अन्य महिलाएं।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल अल्मोड़ा में संविदा पर तैनात दो डॉक्टरों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अस्पताल में डॉक्टरों की कमी बन गई है। बुधवार सुबह प्रभारी सीएमएस समेत मात्र दो डॉक्टर ही ड्यूटी पर तैनात रहे। वहीं प्रशासनिक कार्यों के कारण कई बार ओपीडी और प्रसव एकमात्र डॉक्टर के हवाले रहे। कई बार ओपीडी प्रभावित होने से गर्भवती महिलाओं समेत मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
महिला अस्पताल अल्मोड़ा में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियमित रूप से कमी बनी हुई है। इसके चलते अस्पताल में संविदा पर भी डॉक्टर तैनात किए गए हैं। इधर अस्पताल के दो संविदा डॉक्टरों का अनुबंध पूरा होने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बुरी तरह से चरमरा गई हैं। बुधवार को अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ और एक अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर ही तैनात रहे।
बता दें कि अस्पताल के सीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल इन दिनों लंबे अवकाश पर हैं। इसके चलते डॉ. प्रीति पंत के पास सीएमएस का प्रभार है। बुधवार सुबह प्रभारी सीएमएस और एक अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर ही तैनात रहे। कई बार प्रभारी सीएमएस प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त रहीं। इस बीच प्रसव और ओपीडी एकमात्र विशेषज्ञ के हवाले रही। डॉक्टरों की कमी के कारण गर्भवती महिलाएं और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रीति ने बताया कि अस्पताल के दो डॉक्टरों के अनुबंध समाप्त हो गए हैं, बृहस्पतिवार से डॉक्टरों के फिर से ड्यूटी पर लौटने की उम्मीद है, जिसके बाद सेवाएं सुचारु हो सकेंगी।