शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सालम में अवैध शराब की बिक्री नहीं रुकने से महिलाओं का पारा चढ़ गया है। महिलाओं ने मंगलवार को जैंती तहसील कार्यालय प्रांगण में धरना दिया और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री जोरों पर हो रही है। छोटे स्कूली बच्चे भी नशे के चपेट में आ रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन अवैध शराब की बिक्री रोकने में नाकाम रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री नहीं रोकी गई तो ग्रामीण सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि सालम क्षेत्र के कस्बों और बाजारों में शराब की अवैध बिक्री हो रही है। शराब के अवैध कारोबारी स्कूली बच्चों को लालच देकर नशे के दलदल में धकेल रहे हैं। इससे जहां उनकी पढ़ाई चौपट हो रही है, वहीं कई बच्चे नशेड़ी बन गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन को इस संबंध में कई बार सूचना दी गई, लेकिन अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि शाम होते ही शराबियों का आतंक बढ़ जाता है। कई बार तो शराबी महिलाओं के साथ अभद्रता करने पर उतारू हो जाते हैं।
नया संग्रौली की क्षेत्र पंचायत सदस्य धना धौनी ने कहा कि शराब की अवैध बिक्री बढ़ने से ग्रामीण इलाकों में माहौल खराब हो रहा है। धरने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य धना धौनी, जानकी धौनी, सीमा आर्या, गरिमा आर्या, कमला आर्या, किरन देवी, देवुली देवी, मधुली देवी, पनुली, गंगा देवी, उमा देवी, दीपा देवी, रमा देवी, माया देवी, बची सिंह, कुंदन सिंह समेत कई लोग बैठे।