{"_id":"664b940615d6eda1c70b9f5c","slug":"women-protest-over-liquor-shop-almora-news-c-232-1-alm1001-112177-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: शराब की दुकान बंद करने की मांग पर महिलाओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: शराब की दुकान बंद करने की मांग पर महिलाओं ने दिया धरना
Mon, 20 May 2024 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 20 May 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
काफलीखान में महिलाओं और ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन भी दिया
अल्मोड़ा। काफलीखान में शराब की दुकान बंद करने की मांग पर क्षेत्र की महिलाओं ने तहसील पहुंचकर धरना दिया। उन्होंने कहा शराब की दुकान खोलने से क्षेत्र में अराजकता का माहौल है।
सोमवार को महिलाओं और अन्य लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर कहा कि चौराहे पर शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र में अराजकता का माहौल बन रहा है। यहां की अधिकतर जनता कृषि व मजदूरी से जीवन यापन करती है। शराब की दुकान खुलने से बच्चों और युवाओं पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शराब की दुकान हटाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन भी दिया। वहां पर प्रधान राजेंद्र कुमार, नवीन लाल, रोहित कुमार, संजय कुमार, अजय कुमार, पवन कुमार, तुलसी देवी, प्रेमा देवी, जानकी देवी, गुड्डी देवी, चंपा देवी, गीता देवी, मीना देवी थीं।