{"_id":"65b6a722cb155c959205e804","slug":"women-mobilized-for-anti-narcotic-substances-almora-news-c-232-1-alm1001-107638-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अब नशे के खिलाफ नारियों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अब नशे के खिलाफ नारियों ने खोला मोर्चा
Mon, 29 Jan 2024 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
काकड़ीघाट रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। संवाद
- फोटो : Samvad
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं ने लिया नशे को रोकने का संकल्प, काकड़ीघाट में जन जागृति संवाद कार्यक्रम का आयोजन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। काकड़ीघाट क्षेत्र में अब महिलाएं नशे पर लगाम लगाएंगी। क्षेत्र की महिलाओं ने जन जागृति संवाद कार्यक्रम में भाग लेकर यह संकल्प लिया। महिलाओं ने कहा कि वे एकजुट होकर नशे का सामान बेचने और इसका उपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाएंगी।
रविवार को लोक शक्ति मंच की तरफ से रामलीला मैदान काकड़ीघाट में जन जागृति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गडस्यारी, सूरी, बेड़गांव, सड़का, हरडे़, सुनियाकोट, काकड़ीघाट, नौगांव, जौरासी सहित आसपास के गांवों की महिलाओं ने भाग लिया। ग्राम विकास अधिकारी दया शंकर ने महिलाओं को कई योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक पुष्पा पांडे ने कहा कि आज के दौर में नशा घरेलू हिंसा का बड़ा कारण बन रहा है। उन्होंने महिलाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। महिलाओं ने कहा कि अब वह क्षेत्र में नशे के सामान की बिक्री नहीं होने देंगी। शराब बेचने और पीने वालों को वह सबक सिखाएंगी। इस दौरान उन्होंने जंगलों की सुरक्षा के साथ ही स्वरोजगार शुरू करने का संकल्प लिया। यहां नीमा नेगी, खष्टी देवी, हंसी बिष्ट, दीपा रावत, कविता रावत, चंपा बिष्ट, हेमा बिष्ट, उमा बिष्ट, गुड्डी रावत, मुन्नी देवी, राधा तिवाड़ी, सरस्वती देवी, अनिता कनवाल सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।