फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women Injured In Leopard Attack

रानीखेत के बिल्लेख गांव में तेंदुए ने महिला को किया घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Women Injured In Leopard Attack
तेंदुए के हमले में घायल महिला। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सौला गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को घायल करने के बाद तेंदुए ने सुदूर बिल्लेख गांव में एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला का यहां राजकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बिल्लेख निवासी ललिता देवी पत्नी कृष्णानंद बृहस्पतिवार की देर शाम घर के पास ही खेत में कुछ कार्य कर रही थी। वहीं घात लगाए बैठे तेंदुए ने ललिता पर हमला कर दिया, हो हल्ला मचाने के बाद तेंदुआ वहां से फरार हो गया, ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को यहां राजकीय अस्पताल लाया गया। हालांकि महिला को अधिक चोटें नहीं आई।
विज्ञापन

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. केके पांडे ने बताया कि तेंदुए के हमले में मामूली रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बुधवार की देर शाम ग्राम सौला द्वितीय में तेंदुए ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इधर, रेंजर हरीश टम्टा ने कहा कि क्षेत्र में गश्त की जाएगी। पिंजरा लगाने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed