फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women Dead in Gagas Manela

अंगारों के काटने से गगास मनेला में महिला और कुत्ते की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Women Dead in Gagas Manela
मृतका खष्टी देवी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विषैले अंगारों के काटने से महिला की मौत हो गई। गगास के मनेला में अंगारों (विषनार) ने एक महिला और एक कुत्ते को काट लिया। इससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मनेला निवासी खष्टी देवी (58) पत्नी जसवंत सिंह बिष्ट दो दिन पूर्व अपनी बहू और पालतू कुत्ते के साथ खेतों में घास काटने गई थीं। इस दौरान वहां एक पेड़ से आए विषैले अंगारों के झुंड ने खष्टी देवी, कुत्ते और बहू पर हमला कर दिया। महिला को तत्काल राजकीय अस्पताल रानीखेत ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई जबकि कुत्ते ने खेत में ही दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

महिला का बेटा गणेश अपनी पत्नी गीता को दिल्ली ले जाने के लिए घर आया था लेकिन हादसे के बाद से पूरा परिवार सदमे में आ गया है। मृतका के दो बेटे और एक बेटी हैं। छोटा बेटा रवि अविवाहित है। मृतका के पति खेती करते हैं। ग्राम प्रधान तारा देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है। घटना की सूचना उप राजस्व निरीक्षक, वन विभाग को भी दे दी गई है। इधर, बहू को अंगारों ने कम काटा था इसलिए उन पर विष का अधिक असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed