फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   women aware of rights

महिला सशक्तीकरण को मील का पत्थर बनेगा अमर उजाला का अपराजिता अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
women aware of rights
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाएं। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत यहां विजयपुर ग्राम पंचायत में महिलाओं को समाज में व्याप्त बुराइयों के प्रति जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैरालीगल वालियंटर बीना चौधरी ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों और महिला सशक्तीकरण से संबंधित जानकारियां दीं। बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए उनकी हर गतिविधियों पर नजर रखने का आह्वान किया गया। घरेलू हिंसा के खिलाफ भी महिलाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पैरालीगल वालियंटर बीना चौधरी और लता कबडवाल ने कहा कि महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। अन्य संस्थाओं को भी इस तरह के कार्यक्रम चलाने की जरूरत है।
विज्ञापन

निवर्तमान प्रधान हेमा रौतेला ने कहा कि समाज में नशा उन्मूलन, घरेलू हिंसा, बाल विवाह के खिलाफ महिलाओं में चेतना जगानी है। पॉक्सो अधिनियम, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को भी अमर उजाला के इस अभियान से बल मिलेगा। कहा कि बेटियां भी वर्तमान में बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों को हर हाल में स्कूल भेजना चाहिए। कहा कि आम नागरिकों का कर्तव्य है कि वह भी गांव-गांव जाकर कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जगाएं और समाज में समरसता का भाव लाएं। इस अवसर पर निवर्तमान बीडीसी सदस्य ममता भट्ट, तुलसी देवी, गीता देवी, खष्टी देवी, माया रौतेला, वीना देवी, नंदी देवी, मोहनी देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed