फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Woman poisons 11 month old child and swallows it herself, child dies, woman critical

Almora News: महिला ने 11 माह के बच्चे को जहर देकर खुद भी गटका, बच्चे की मौत, महिला गंभीर

Wed, 28 Aug 2024 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 28 Aug 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Woman poisons 11 month old child and swallows it herself, child dies, woman critical
मौलेखाल। तहसील के देघाट तल्ला खल्डुआ गांव में एक महिला ने अपने 11 माह के बच्चे को जहर देने के साथ ही खुद भी गटक लिया। इससे बच्चे की मौत हो गई जबकि महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महेंद्र की पत्नी दिव्या अपने 11 माह के बच्चे को लेकर देघाट बाजार गई थी। कुछ देर बाद वह देघाट के गंगा नगर में अचेतावस्था में पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने 112 पर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां डाॅ. सिद्धार्थ गर्ग और उनकी पूरी टीम उन्हें बचाने के प्रयास में जुट गई लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन

पुलिस और चिकित्सकों के अनुसार महिला ने अपनी मर्जी से जहर खाने और बच्चे को भी जहर देने की बात कही है। तहसीलदार स्याल्दे दीवान गिरी गोस्वामी ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष दिनेशनाथ महंत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है लेकिन अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, इस घटना से क्षेत्र में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed