{"_id":"58c924e54f1c1b6a3732b437","slug":"woman-killed-in-snake-bite-in-pagsa-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"पागसा गांव में सर्पदंश से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पागसा गांव में सर्पदंश से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 15 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के सुदूरवर्ती पागसा गांव में सर्पदंश के कारण एक महिला की मौत हो गई। महिला जानवरों को चारा देने गौशाला जा रही थी। सांप के काटने के बाद महिला को यहां राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां से उसे एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पागसा गांव निवासी साबुली देवी(48) पत्नी गोविंद राम गत दिवस जानवरों को घास देने गौशाला जा रही थी, इसी बीच सांप ने उन्हें डंस लिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें राजकीय अस्पताल रानीखेत पहुंचाया। जहां से साबुली देवी को हल्द्वानी रेफर किया गया। इधर जिला पंचायत सदस्य अनीता देवी, पूर्व प्रधान शिव सिंह बजेठा, ललित मेहता, क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन सिंह बजेठा आदि ने बताया कि मृतका गरीब परिवार से है। शासन-प्रशासन से उसे मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन