फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   woman died after falling from the tree

पेड़ से गिरकर महिला की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
woman died after falling from the tree
मृतका हेमा रावत का फाइल फोटो। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत बरलगांव निवासी एक महिला की पेड़ से गिरने से मौत हो गई। महिला के पति आसाम राइफल्स, मणिपुर में तैनात हैं। परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह गांव के लिए मणिपुर से अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बरलगांव निवासी हेमा रावत (49) पत्नी किसन सिंह गांव की महिलाओं के साथ निकट के जंगल में घास, लकड़ी लेने गई थीं। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह पेड़ से घास काट रही थी कि अचानक पेड़ की टहनी टूटने से वह जमीन पर गिर गई। नुकीला पत्थर सिर पर लगने से वह बेहोश हो गईं। साथी महिलाओं की सूचना कि बाद ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन

डॉ. अमजद खान ने बताया कि सीएचसी पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई थी। महिला के पति किसन सिंह आसाम राइफल, मणिपुर में तैनात हैं। महिला की दो बेटियां और एक बेटा है। बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा फार्मेसी करने के बाद देहरादून में नौकरी करता है। महिला का मायका भी निकट में ही टेड़ागांव में है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के भाई व अन्य रिश्तेदार आदि भी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed