{"_id":"5c8a9437bdec2214492a8490","slug":"wins-llb-ba-and-bsc-teams-in-football","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल में एलएलबी, बीए और बीएससी की टीमें जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल में एलएलबी, बीए और बीएससी की टीमें जीतीं
Thu, 14 Mar 2019 11:19 PM IST
Almora desk
almora
almora
Published by: Almora desk
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय लेते जिला क्रीड़ा अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विश्वविद्यालय एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की अंतर संकाय फुटबाल और कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। फुटबाल प्रतियोगिता में एलएलबी, बीए और बीएससी की टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन
फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मैच बीकॉम और एलएलबी के मध्य खेला गया। जिसमें एलएलबी की टीम 2-0 गोल से विजयी रही। दूसरा मैच बीए और बीएफए की टीमों के बीच हुआ। इस मैच में बीए की टीम ने 3-0 गोल के अंतर से जीत दर्ज की। तीसरे मैच में बीएससी की टीम ने कूर्मांचल छात्रावास को 3-0 गोल के अतंर से हराया। मैचों के रेफरी पूरन, मनीष, सुंदर कनवल, मनीष बिष्ट, मनोज कनवाल, सुंदर सिंह कनवाल थे।
विज्ञापन
अंतर संकाय कबड्डी प्रतियोगिता के पहले मैच में एमकॉम की टीम ने एमए योगा को 14-7 से हराया। दूसरे मैच में बीए की टीम ने एमए को 21-9 अंक से हराया। रेफरी डॉ. प्रेम प्रकाश, प्रदीप जोशी, पूजा महरा, नेहा बिष्ट, इंदिरा नेगी, गीतांजलि थीं। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर किया। संचालन कोच लियाकत अली खान ने किया। इस अवसर पर गोपाल सिंह खोलिया, श्याम भट्ट, हरीश गोस्वामी, सोबन सिंह कनवाल, प्रेम लटवाल, किशन टम्टा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन