Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Wildfire reaches residential area

रिहायशी इलाके तक पहुंची जंगल की आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Wildfire reaches residential area
अल्मोड़ा के पांडेखोला में रिहायशी इलाके तक पहुंची जंगल की आग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जंगलों की आग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। रविवार को पांडेखोला से सटे जंगल में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटों तेजी से क्षेत्र में फैली। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने रिहायशी इलाके तक पहुंची आग पर बमुश्किल काबू पाया। इधर देर शाम फिर से उसी स्थान में आग भड़क कई। आवासीय इलाके तक पहुंची जंगल की आग से लोगों में हड़कंप मचा रहा। वहीं कार्मिकों की कमी के बीच फायर सर्विस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

फायर सीजन के बीच जंगल की घटनाएं मुसीबत बरतने जा रही हैं। जगह-जगह जंगलों में आग से वन संपदा को तो भारी नुकसान हो ही रहा है। कई बार रिहायशी इलाकों तक पहुंच रहीं आग की लपटें खतरनाक साबित हो रही हैं। रविवार दोपहर नगर से सटे पांडेखोला में अचानक जंगल धधक गए। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। पूरे जंगल को आगोश में लेने के बाद आग तेजी से रिहायशी इलाके की ओर बढ़ने लगीं। आग की लपटें देख लोगों में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के माहौल में स्थानीय लोगों ने फायर सर्विस को वनाग्नि की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर टीम ने मशक्कतों के बाद आग पर काबू पाया। करीब चार बजे आग बुझाकर दमकल कर्मी वापस लौटे। कुछ ही देर में उसी इलाके में फिर से आग भड़क गई। इसके बाद देर शाम एफएसओ उमेश चंद्र परगाई के नेतृत्व में दमकल कर्मी फिर से मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन

कार्मिकों की कमी के बीच अग्नि की घटनाओं से निपटना बना चुनौती
अल्मोड़ा। कुंभ ड्यूटी के चलते कार्मिकों की कमी के बीच इन दिनों बढ़ती वनाग्नि की घटनाएं फायर सर्विस के लिए मुसीबत बनती जा रही है। विभिन्न इलाकों में वनाग्नि बुझाने दमकल कर्मी पहुंच रहे हैं। कर्मचारियों के अभाव में आग बुझाने में कार्मिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले से पुलिस समेत दमकल कर्मी कुंभ ड्यूटी के लिए हरिद्वार गए हैं। इससे दमकल कर्मियों की कमी बनी हुई है। फायर सीजन के बीच लगातार जंगलों की आग और कार्मिकों का अभाव फायर सर्विस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में एक ही इलाके में बार-बार आग लगने से कार्मिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आग से राख में तब्दील जो रही वन संपदा
बागेश्वर। जिले में वनाग्नि की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दो दिनों में आग लगने की पांच नई घटनाएं हुईं, जिसके बाद वनाग्नि की घटनाएं बढ़कर 140 हो गई हैं। आग से जिले के 198 हेक्टेयर जंगल नष्ट हुए हैं। इन घटनाओं से घाटी वाले इलाकों में धुआं भर गया है, जिसके कारण लोगों को सांस, आंख और एलर्जी की समस्याएं हो रही हैं।
अग्निकाल शुरू होने के बाद से जिले में जंगलों के जलने का सिलसिला जारी है। जिले के तीनों विकास खंडों में जलकर धधक रहे हैं। वन विभाग की टीम लाख प्रयासों के बावजूद आग को रोक पाने में असफल साबित हो रही है। हालांकि विभाग ने 29 क्रू स्टेशनों में 180 से अधिक फायर वॉचर तैनात किए हैं। कर्मचारियों की छुट्टियों पर भी रोक लगी है। इसके बाद भी वनाग्नि से विभाग को अब तक करीब छह लाख की चपत लग चुकी है। लगातार धधक रहे जंगलों के कारण ग्रामीणों को चारा पत्ती जुटाना मुश्किल हो रहा है। वहीं जंगल की आग से उठने वाले धुएं ने गरुड़ और बागेश्वर मुख्यालय में पर्यावरण प्रदूषण बढ़ा दिया है। धुएं के कारण लोगों को सांस, आंख और एलर्जी से संबंधित बीमारियां हो रही हैं।
पेड़ गिरने से चार घंटे ठप रहा यातायात
बागेश्वर। वनों के जलने से पेड़ भी खोखले होते जा रहे हैं। कांडा तहसील के दौला के पास जंगल की आग से चीड़ का एक विशालकाय पेड़ कांडा-रावतसेरा-बांसपटान मोटरमार्ग पर गिर गया। संयोग से पेड़ के गिरते समय वहां पर कोई गाड़ी या आदमी नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क से गुजार रहे वाहन चालक ने इसकी सूचना लोनिवि को दी। इस बीच ग्रामीणों और वाहन में बैठीं सवारियों ने पेड़ को सड़क से हटाया। करीब चार घंटे बाद सड़क पर यातायात सुचारु हो सका।
जिले में वनाग्नि की घटनाएं पिछले दिनों के मुकाबले कम हुई है। विभाग की टीम लगातार कार्य कर रही है। वनाग्नि की सूचना मिलते ही टीम मौके पर जाकर आग बुझा रही है। ग्रामीणों को भी वनों को बचाने में सहयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। - बीएस शाही, डीएफओ, बागेश्वर।
दीगौत के जंगल में लगी भीषण आग
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जंगलों में बढ़ती आग की घटनाओं पर लगाम लगाने के शासन के तमाम प्रयासों के बावजूद जंगलों को नष्ट करने पर तुले असामाजिक तत्व अपनी हरकतों से बाज नही आ पा रहे हैं। इसके चलते जंगलों में लग रही आग से लाखें की वन संपदा व जीव जंतुओं के नष्ट होने का सिलसिला जारी है।
इधर शनिवार की शाम दीगौत के जंगल में लगी आग ने देर रात को भयानक रूप धारण कर लिया। आग के बस्ती में आने के भय से ग्रामीण भी परेशान रहे। बाद में ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बस्ती की तरफ आने से रोका। इधर रविवार को भी जंगल जलते रहे।

भूमि संरक्षण वन प्रभाग चौखुटिया के आरओ मदनलाल ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आग को बस्ती में आने से रोकने के साथ ही बेकाबू आग को बुझाने का प्रयास किया। इधर विभाग के पास आग बुझाने के लिए न तो पर्याप्त कर्मचारी हैं और न संसाधन। ऐसी स्थिति में आग बुझाना तो दूर घटनास्थल पर समय से पहुंचना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed