फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Wild pig injured two people

जंगली सुअर ने दो लोगों को घायल किया 

Fri, 05 Apr 2019 11:49 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Fri, 05 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Wild pig injured two people
सुअर के हमले में घायल महिला का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : amar ujala
ग्रामीण क्षेत्र में जंगली सूअरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सूअर फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ लोगों को घायल भी कर रहे हैं। शुक्रवार को दिन में गिरचौला धौलादेवी निवासी एक महिला पर सुअर ने उस समय हमला कर दिया जब वह खेत में काम कर रही थी। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान महिला को बचाने गए गांव निवासी अधेड़ व्यक्ति को भी सूअर ने घायल कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


 शुक्रवार को दिन में धौलादेवी ब्लाक के गिरचौला गांव निवासी 46 वर्षीय महिला पार्वती देवी अपने खेत में काम करने गई थीं। इसी दौरान एक जंगली सुअर ने पार्वती देवी पर हमला उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पार्वती द्वारा शोर मचाने पर घटना स्थल से कुछ दूर स्थित अपने खेत में काम कर रहे 55 वर्षीय दीवान बनौला ने कुदाल से सुअर पर वार किया तो सुअर उन पर भी झपट पड़ा। सूअर ने दिवान बनौला को भी घायल कर दिया।  इसी बीच दीवान सिंह का लड़का मौके पर पहुंचा। जिससे सुअर जंगल की तरफ भाग निकला। 
विज्ञापन


घटना के तत्काल बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया लेकिन वाहन खराब होने के कारण घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल के कर्मचारी दीवेश और तेज सिंह ने घायलों को वार्ड में पहुंचाया। अस्पताल के डॉ. राहुल प्रधान ने बताया कि हमले में महिला को काफी गंभीर चोट पहुंची है। उनको 25 टांके लगाए गए हैं। वहीं दीवान सिंह बनौला को पांच टांके लगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed