फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Wife could not even pay last visit to Ganesh

गणेश के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाई पत्नी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Wife could not even pay last visit to Ganesh
जवान गणेश नाथ की फाइल फोटो - फोटो : GARUD

गरुड़(बागेश्वर)। कुंभ मेले में ड्यूटी के दौरान मृत मिले कांस्टेबल गणेश नाथ की पार्थिव शरीर मंगलवार को यहां पहुंचा। पार्थिव शरीर को ताबूत के बजाय बिस्तर बंद में लाया गया, जिसकी वजह से मृतक के पत्नी, बच्चे और अन्य परिजन अंतिम दर्शन तक नहीं कर पाए। वहीं लोगों ने पार्थिव देह को बिस्तर बंद में लाए जाने पर उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

विज्ञापन

विकास खंड के रामपुर गांव निवासी कांस्टेबल गणेश नाथ (34) नैनीताल जिले में तैनात थे। 13 मार्च से उनकी हरिद्वार कुंभ में ड्यूटी लगी थी। वह बैरक के बजाय एक होटल में रह रहे थे। 28 मार्च को गणेश का शव होटल के बाहर उनकी कार में बरामद हुआ। इधर मंगलवार को उत्तराखंड पुलिस जवान गणेश के शव को ताबूत के बजाय बिस्तर बंद में लेकर उनके घर पहुंचे। शव के सड़ी-गली अवस्था में होने की वजह से पत्नी पुष्पा देवी और बच्चे अपने पिता के अंतिम दर्शन तक नहीं कर पाए। इससे ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस और उत्तराखंड सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों के समझाने के बाद माहौल शांत हुआ। बाद में थानाध्यक्ष बैजनाथ पंकज जोशी की मौजूदगी में जवान को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इसके बाद जवान का अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि गणेश नाथ की पत्नी भी नैनीताल में पुलिस कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। भाई कैलाश नाथ राजस्थान पुलिस, चचेरा भाई पूरन गोस्वामी उत्तराखंड पुलिस और चाची राजस्थान पुलिस में हैं।
विज्ञापन


शव को बर्फ की सिल्ली और पन्नी, कपड़े में लपेट कर लाया गया था। शव से रक्त बहने पर हरिद्वार पुलिस ने परिजनों की सहमति पर बिस्तरबंद का भी प्रयोग किया होगा। पुलिस विभाग में शव को ताबूत में घर तक पहुंचाने का फिलहाल प्रावधान नहीं है। शव के गले होने का जहां तक सवाल है जवान की मौत कब हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित श्रीवास्तव, एसपी बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed