फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   white Mandua crop will flourish in Almora district

खास खबर: अल्मोड़ा में किसानों के खेतों में लहलहाएगी सफेद मडुए की फसल, वैज्ञानिकों ने विकसित की नई किस्म VL-382

Thu, 19 Jun 2025 02:19 PM IST
हीरा मेहरा संजय नयाल, संवाद
संजय नयाल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 19 Jun 2025 02:19 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले में पहली बार सफेद मडुवे की फसल लहलहाएगी। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएस) ने सफेद मडुए की नई किस्म वीएल 382 विकसित की है।

विज्ञापन
white Mandua crop will flourish in Almora district
धौलादेवी ब्लॉक में वीएल 382 सफेद मडुए की बुआई करता किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले में पहली बार सफेद मडुवे की फसल लहलहाएगी। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएस) ने सफेद मडुए की नई किस्म वीएल 382 विकसित की है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इसमें काले मडुए से अधिक प्रोटीन और कैल्शियम पाए जाते हैं। इसकी फसल भी जल्द तैयार हो जाती है।

विज्ञापन

कृषि विभाग को इस नई प्रजाति को किसानों के खेतों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। विभाग ने धौलादेवी ब्लॉक में रीप परियोजना के तहत डसीली गांव में .8 हेक्टेयर में आठ किलो वीएल 382 सफेद मडुए का बीज बोया है। अभी इससे केवल बीज तैयार किया जाएगा। फसल पकने पर समूह के माध्यम से बीज को किसान को उपलब्ध कराया जाएगा। बीज उत्पादन के लिए विभाग ने किसानों को सफेद मडुवे का बीच निशुल्क उपलब्ध कराया है।

विज्ञापन

50 हेक्टेयर में बोया गया है काला मडुवा
सफेद के साथ ही कृषि विभाग ने 50 हेक्टेयर भूमि पर पांच क्विंटल काले मडुए का बीज बोया है। काले मडुवे का बीज किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोषक तत्वों से भरपूर
मडुवा पोषक तत्वों से भरपूर अनाज है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन पाए जाते हैं लेकिन सफेद मडुवे में लोगों को अधिक प्रोटीन और कैल्शियम मिलेगा।

धौलादेवी ब्लॉक में आठ किलो वीएल-382 सफेद मडुए से बीज तैयार किया जा रहा है। फसल पकने पर किसानों से इसे 51 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा। फिर समितियों के माध्यम से किसानों को बीज सब्सिडी पर दिया जाएगा। - आनंद गोस्वामी, प्रभारी सीएओ, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed