फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   When will experts meet in the medical college

Almora News: मेडिकल कॉलेज में कब मिलेंगे विशेषज्ञ

Thu, 18 May 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 18 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
When will experts meet in the medical college
मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा। संवाद
अल्मोड़ा। करोड़ों से खोले गए मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी दूर होने का नाम नहीं ले रही है। संचालन के दो साल बाद भी कॉलेज में रेडियोलॉजी, महिला रोग जैसे अन्य महत्वपूर्ण विभागों में 51 फैकल्टी की कमी है। ऐसे में यहां चिकित्सा का ज्ञान ले रहे विद्यार्थियों को बेहतर ज्ञान नहीं मिल पा रहा है तो मरीजों को बेहतर उपचार।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में दो साल पूर्व 450 करोड़ रुपये से खोले गए मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू हुआ। तब जिले की छह लाख से अधिक की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद थी। लेकिन उनकी यह उम्मीद परवान नहीं चढ़ सकी है। अब तक कॉलेज को पर्याप्त फैकल्टी नहीं मिल सकी है। कॉलेज में पांच प्रोफेसर, 22 एसोसिएट प्रोफेसर, 30 असिस्टेंट प्रोफेसर और तीन कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर की जरूरत है। लेकिन अब तक महज 9 फैकल्टी ही कॉलेज प्रबंधन को मिली है। ऐसे में यहां दो बैच में पढ़ने वाले 200 मेडिकल छात्रों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विशेषज्ञों न होने से मरीज बेहतर उपचार के लिए जूझ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

------------------------------------- रेडियॉजिस्ट और महिला रोग विशेषज्ञ की खल रही है कमी
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजी विभाग में एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर और महिला रोग विभाग में दो एसोसिएट प्रोफेसर, दो असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति होनी है। लेकिन कॉलेज को यह महत्वपूर्ण फैकल्टी नहीं मिल रही। स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध महज एक रेडियोलॉजिस्ट यहां सेवा दे रहे हैं। महिला रोग विभाग में फैकल्टी न होने से यहां उपचार को पहुंची महिलाएं हायर सेंटर की दौड़ लगा रही हैं।

सर्जरी विभाग को मिले एक एसोसिएट प्रोफेसर
अल्मोड़ा। बृहस्पतिवार को सर्जरी विभाग में एक एसोसिएट प्रोफेसर ने तैनाती ली है, जिससे कॉलेज प्रबंधन में राहत है। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक इससे राहत मिलेगी और यहां अब बड़े ऑपरेशन भी हो सकेंगे।
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा का कहना है कि फैकल्टी पूरी करने के प्रयास हो रहे हैं। अब तक 9 फैकल्टी मिली है। नियुक्त 12 फैकल्टी एक माह के एक्सटेंशन में है। सर्जरी विभाग में एक एसोसिएट प्रोफेसर ने तैनाती ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed