फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   When the flow of life is reduced, the body becomes diseased: Dr. Jaiswal

प्राण का प्रवाह कम होने पर शरीर रोगमय हो जाता है: डॉ. जायसवाल

Thu, 18 Apr 2019 11:35 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 18 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
When the flow of life is reduced, the body becomes diseased: Dr. Jaiswal
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में आयोजित कार्यशाला में योग सीखते प्रतिभागी। - फोटो : AMAR UJALA
 एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के योग शिक्षा विभाग की ओर से योग विभाग में वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का चिकित्सकीय अनुप्रयोग विषय पर आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के पांचवें दिन प्राण चिकित्सा विधि से रोगियों का उपचार किया गया। प्राण चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. ऊषा जायसवाल और डॉ. राकेश जायसवाल ने प्रतिभागियों को प्राण चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया। 
विज्ञापन


 डॉ. ऊषा जायसवाल ने कहा कि प्राण का प्रवाह कम होने पर शरीर रोगमय हो जाता है। उन्होंने बताया कि शरीर दो प्रकार का होता है। जीवद्रव्य शरीर और भौतिक शरीर।  रोग होने की अवस्था में पहले जीवद्रव्य शरीर में रोग प्रभाव डालते हैं तब भौतिक शरीर में रोग होते हैं। प्राण चिकित्सा करने की प्रक्रिया में पहले जीवद्रव्य शरीर की चिकित्सा करनी पड़ती हैै। प्राण चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. राकेश जायसवाल ने कहा कि प्राण चिकित्सा पद्धति एक दिव्य अलौकिक प्रक्रिया है। जिससे हम अपने आभा मंडल को बढ़ा सकते हैं। कार्यशाला संयोजक डॉ. नवीन चंद्र भट्ट ने बताया कि 19 अप्रैल को नवयोग चिकित्सा के बारे में प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यशाला में डॉ. प्रेम प्रकाश पांडेय, डॉ. लल्लन कुमार सिंह, डॉ. आशा राणा, हेमलता अवस्थी, विरेंद्र सिंह, मनोज गिरी, सुमित चौधरी, दीपिका अधिकारी, चंदन सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed