फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   weather change in district.

Almora News: अल्मोड़ा में तापमान लुढ़का, ठंड बढ़ने से ठिठुरते रहे लोग

Mon, 27 Nov 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 27 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
weather change in district.
अल्मोड़ा। मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सुबह कुछ देर धूप खिली लेकिन फिर आसमान में बादल छा गए। मौसम बिगड़ने से अधिकतम तापमान दो और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया। इससे ठंड बढ़ गई है। ठंड बढ़ने से लोगों को हीटर आदि का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कुछ देर धूप खिली लेकिन फिर आसमान में बादल छाने लगे। देखते ही देखतेे पूरा आसमान बादलों से घिर आया। मौसम बिगड़ने से तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 19 डिग्री, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान दो और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ठंड से लोग ठिठुरते रहे। लोगों ने घरों, कार्यालयों में हीटर, ब्लोअर आदि का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भतरौंजखान में भी ठंड में हुआ इजाफा

भतरौंजखान। यहां भी सोमवार को मौसम का मिजाल बदला रहा। धूप नहीं खिलने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों ने आग का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed