फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Weather change in district.

Almora News: अल्मोड़ा में तापमान लुढ़का, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Mon, 18 Dec 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 18 Dec 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Weather change in district.
अल्मोड़ा। तापमान लुढ़कने से जिला मुख्यालय और ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। एक दिन में ही अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान चार और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर में तापमान माइनस छह से सात डिग्री चल रहा है। जागेश्वर धाम में कैमिकल ट्रीटमेंट को पाले से बचाने के लिए ढक कर रखा जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह जिले के घाटी क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। कुछ देर बार धूप खिल आई। मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। रविवार को अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान जहां 17 डिग्री और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस था, वहीं एक दिन बाद भी अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान लुढ़कने से जिले भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में चटक धूप से कुछ देर लोगों को राहत जरूर मिल रही है लेकिन सुबह और शाम के समय बर्फीली हवाएं चलने से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन



जागेश्वर में पाले से मंदिर ट्रीटमेंट प्लान पर असर

अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को भी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। जागेश्वर में तापमान माइनस छह से सात डिग्री चल रहा है। शीतलहर चल रही है। इन दिनों जागेश्वर मंदिर समूह का कैमिकल ट्रीटमेंट का काम चल रहा है। सुबह के समय काफी पाला पड़ रहा है। मंदिर में किए जा रहे कैमिकल ट्रीटमेंट काम को नुकसान से बचाने के लिए तिरपाल या अन्य चीजों से ढका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाला गिरने से किसानों में चिंता

रानीखेत। खेतों में पाला जमा देखकर किसानों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। फसल पर पाले का असर न दिखे इसलिए कई किसान सुबह हलके गरम पानी से सिंचाई कर रहे हैं। किसान दलीप सिंह का कहना है कि पाला इसी तरह गिरा तो गेहूं, मटर, मसूर, पालक आदि की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।


दिनांक- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान


11 दिसंबर 18-6


12 दिसंबर 15-6


13 दिसंबर 15-4


14 दिसंबर 17-4


15 दिसंबर 17-4


16 दिसंबर- 17-5


17 दिसंबर 17-4


18 दिसंबर 14-3




तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed