{"_id":"635d657f5d348d047132e23e","slug":"water-supply-stopped-in-salt-almora-news-hld4803297105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सल्ट के 24 गांवों के 45 हजार लोग एक हफ्ते से प्यासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सल्ट के 24 गांवों के 45 हजार लोग एक हफ्ते से प्यासे
विज्ञापन
मानिला के सदर बाजार में टैंकर से पानी भरते दुकानदार और ग्रामीण। संवाद
- फोटो : ALMORA
मानिला (अल्मोड़ा)। अतिवृष्टि से ध्वस्त मानिला-बरकिंडा पंपिंग पेयजल योजना अब तक सुचारु नहीं हुई है। योजना से सल्ट ब्लॉक के 24 से अधिक गांवों की 45000 की आबादी पिछले एक सप्ताह से जल संकट से जूझ रही है। स्थानीय लोग तकरीबन एक से दो किमी दूर से पानी ढो रहे हैं। हालांकि क्षेत्र के तीन गांवों में शनिवार को एक सप्ताह बाद पानी आपूर्ति होने से लोगों को राहत मिली। जल संस्थान ने सदर बाजार, इनलु में पेयजल टैंकर भेजकर आपूर्ति करवाई लेकिन दूरस्थ गांवों में सड़क न होने से वहां टैंकर भी नहीं पहुंच पा रहा है।
अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में हुई अतिवृष्टि से मानिला-बरकिंडा पंपिंग योजना कई स्थानों पर ध्वस्त हो गई थी। एक सप्ताह से मानिला क्षेत्र के संसारी, सीमा, रिषटना, सकनणा, डभरा, भटोली, नैल, कनगड़ी, इडाकोट सहित कई गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीण एक से दो किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोतों और नौलों से पानी ढो रहे हैं।
नौलों और स्रोतों में भी पानी के लिए मारामारी हुई। ग्रामीणों को पशुओं और परिवार के लिए पानी जुटाने में खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। लोगों का अधिकतर समय पानी ढोने में ही बर्बाद हो रहा है। इधर, एक सप्ताह बाद शनिवार को सदर बाजार, टिटोली, बिछखोली में पानी आपूर्ति होने से लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का आरोप है कि जल निगम और जल संस्थान विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से विभाग क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की मरम्मत तक नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं लोग
बाजार में दीपावली के पहले से पानी की किल्लत हो रही है। सभी व्यवसायियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुकानदार दुकान बंद कर पानी ढो रहे हैं। विभाग को जल्द क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की मरम्मत करनी चाहिए।
सोनू तिवारी, अध्यक्ष व्यपार मंडल सदर बाजार
गांव में पिछले एक माह से लगातार पानी की अव्यवस्था चल रही है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। गांव में कृषि कार्य चल रहा है लेकिन लोगों का समय पानी जुटाने में बर्बाद हो रहा है।
हिम्मत सिंह, फेना संसारी
ग्रामीण इलाकों में इस समय कृषि कार्य युद्ध स्तर पर चलता है। अब लोग खेती का काम करे या फिर पानी का इंतजाम। पानी न आने से कृषि कार्य प्रभावित हो रही है।
कृपाल सिंह घुग्तायाल, सकनणा
पिछले काफी दिनों से पानी की कमी से व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। अभी त्यौहार के सीजन में पानी की लगातार कमी से भारी आर्थिक क्षति झेलनी पड़ रही है। पानी आपूर्ति जल्द बहाल किया जाए।
हरीश गोस्वामी
कोट
हालिया अतिवृष्टि से मानिला-बरकिंडा पंपिंग पेयजल कई स्थानों पर ध्वस्त हो गई है। योजना के सुधारीकरण का काम जारी है। कार्य पूरा होने के बाद योजना पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
मुकेश कुमार, एई, जल निगम नौला