{"_id":"64adaeb967ee4e91a509fb37","slug":"water-supply-in-ranikhet-ranikhet-news-c-232-1-alm1001-446-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पांच करोड़ की पेयजल योजना बुझाएगी 29 गांवों की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पांच करोड़ की पेयजल योजना बुझाएगी 29 गांवों की प्यास
Wed, 12 Jul 2023 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के सिलोर पट्टी के 29 गांवों की नौ हजार से अधिक की आबादी को पेयजल संकट की समस्या का समाधान मिलने की उम्मीद जगी है। जल्द इन गांवों के ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए पांच करोड़ रुपये से पंपिंग योजना धरातल पर उतरेगी। इससे सात ग्राम पंचायत और 22 राजस्व गांवों के लोगों को लाभ पहुंचेगा। जल जीवन मिशन योजना के तहत सिलोर पट्टी के गांवों की प्यास बुझाने के लिए पांच करोड़ की पंपिंग योजना को स्वीकृति मिली है। इसका जिसका शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग गंभीर पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। यहां के ग्रामीणों की बड़ी समस्या पानी की है। उनकी इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पंपिंग योजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। पंपिंग योजना का निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विधायक का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी, महामंत्री उमेश पंत, अधिशासी अभियंता जल निगम सुनील जोशी, सहायक अभियंता भरत सिंह रावत, अवर अभियंता सुभाष सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन