{"_id":"664b983e696993e37f0ef50e","slug":"water-supply-in-presence-of-home-guard-almora-news-c-232-1-shld1002-112184-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: लमगड़ा में नायब तहसीलदार ने होमगार्ड लगवाकर बंटवाया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: लमगड़ा में नायब तहसीलदार ने होमगार्ड लगवाकर बंटवाया पानी
विज्ञापन
जलापूर्ति ठप होने से ग्रामीण क्षेत्रों में मचा है पानी के लिए हाहाकार
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। हालात यह हैं कि टैंकर पहुंचते ही लोग खाली बर्तनों के साथ दौड़ रहे हैं। लमगड़ा में लोगों ने टैंकर से पर्याप्त पानी न मिलने पर आक्रोश जताते हुए हंगामा काटा। हालात यह रहे कि नायब तहसीलदार ने होमगार्ड की मौजूदगी में पानी बंटवाया।
जिले के लमगड़ा, मोतियापाथर, पनुवानौला, काफलीखान, नगरखान, डीनापानी, हवालबाग, शीतलाखेत आदि इलाकों में लोग जल संकट से जूझते रहे। लमगड़ा में पानी की अधिक किल्लत है। जल संस्थान ने सोमवार को प्रभावित इलाकों में टैंकर और पिकअप वाहन भेजकर पानी वितरित किया। लमगड़ा में टैंकर पहुंचते ही लोगों में पानी के लिए झड़प होने लगी। नौबत मारामारी तक भी पहुंची। लोगों की धक्का-मुक्की को देखते हुए नायब तहसीलदार को मौके पर बुलाना पड़ा। सूचना के बाद नायब तहसीलदार दीवान सिंह सलाल होम गार्ड के साथ मौके पर पहुंचे और उनकी मौजूदगी में लोगों को बराबर पानी बांटा। संवाद
कोट-
प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से पानी वितरित किया गया। प्रभावित इलाकों में लोगों की पेयजल समस्या का समाधान तत्परता से किया जा रहा है। लमगड़ा में लोगों की भीड़ को देखते हुए नायब तहसीलदार और होमगार्ड को मौके पर बुलाना पड़ा। -एके सोनी, ईई, जल संस्थान, अल्मोड़ा।