फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   water Scarcity in Almora Due to line Burst

जल संस्थान की पाइप लाइन फटी, शहर में मची पानी की त्राहि-त्राहि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
water Scarcity in Almora Due to line Burst
अल्मोड़ा में फटी लाइन की मरम्मत करते कार्मिक - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर को पेयजल आपूर्ति करने वाली जल संस्थान की पेयजल लाइन बृहस्पतिवार को आरटीओ कार्यालय के समीप फट गई, इससे नगर में पेयजल आपूर्ति ठप रही। गर्मी के दिनों में पानी नहीं आने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने एक से दो किमी दूर नौलों, प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर काम चलाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह लोग पानी का इंतजार कर रहे थे लेकिन आरटीओ कार्यालय के समीप जल संस्थान के पाइप लाइन फटने से नगर में जलापूर्ति ठप रही। नगर के विभिन्न मोहल्लों में पेयजल संकट गहरा गया। लोगों ने एक से दो किमी दूर नौले, प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोकर काम चलाया। यहां भी सुबह से ही लोगों की भीड़ रही जिससे लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने कहा कि जल संस्थान पानी का पूरा बिल वसूलता है लेकिन पानी पूरे माह नहीं आता है। जल संस्थान को निर्बाध पेयजल आपूर्ति के प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

15 दिन में 25 शिकायतें हुईं दर्ज
अल्मोड़ा। जल संस्थान के कंट्रोल रूम में हर रोज करीब पांच से छह शिकायतें आ रही हैं। बीते 15 दिन में 25 से 30 शिकायतें दर्ज हो चुकी है। लोगों ने बताया कि शिकायतें दर्ज करने के बावजूद पानी नहीं आ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल लाइन के वाल्व की पैकिंग बृहस्पतिवार को आरटीओ कार्यालय के समीप फट गई थी। इसे ठीक करा दिया गया है। अब पंपिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार को आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
केडी भट्ट, ईई पेयजल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed