फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Logging in Chaukhutiya

बिना सफाई पानी छोड़े जाने से खेतों में भरा मलबा, रोष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Water Logging in Chaukhutiya
चौखुटिया के जेठुआ में खेतों में भरा मलबा। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। सिंचाई नहर की सफाई किए बिना पानी छोड़ने से ग्राम पंचायत जेठुआ में खेतों में मलबा घुस गया। इसे लेकर काश्तकारों ने भारी रोष जताया है। लोगों ने विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। नहर में हुई सफाई व अन्य कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की है।
विज्ञापन

काश्तकारों का आरोप है कि क्षेत्र में सिंचाई के लिए बनी रामगंगा बाई नहर में विभाग ने बिना सफाई के पानी छोड़ दिया, जबकि विभाग से बार-बार नहर की सफाई की मांग उठाई थी। नाराजगी जताने वालों में बीडीसी सदस्य चंदन सिंह बिष्ट, दीपा जोशी, दुर्गा देवी ,गणेश चंद्र, हेमा देवी आदि रहे। इधर सिंचाई विभाग के एई आरसी पांडे का कहना है कि सिंचाई नहरों की सफाई व मरम्मत नियमित रूप से की जाती है। आशंका है कि किसी ने नहर में कूड़ा व घास फेंक दिया होगा, जिससे यह स्थिति पैदा हुई होगी। अगर कोई समस्या होगी तो उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed