फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Logging in Almora

डेढ़ घंटे की बारिश ने खोली पालिका के ड्रेनेज सिस्टम की पोल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Water Logging in Almora
पानी से भरा अल्मोड़ा का सिमकनी मैदान। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लंबे समय बाद रविवार शाम को करीब डेढ़ घंटे तक हुई बारिश ने जंगलों को आग से राहत देने के साथ ही गर्मी की तपिश भी कुछ हद तक कम की लेकिन इस डेढ़ घंटे की बारिश ने नगर पालिका के ड्रेनेज सिस्टम की पोल भी खोल दी। ड्रेनेज सिस्टम कमजोर होने से नगर में कई स्थानों में दुकानों और घरों में बारिश का पानी घुस गया।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब डेढ़ घंटे तक 34.50 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से नगर पालिका क्षेत्र के धारानौला मेन, धारानौला 52 सीढ़ी क्षेत्र, गणेशी गैर, एनटीडी, इंद्रा कॉलोनी, जोशी खोला, खत्याड़ी और विवेकानंदपुरी के कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। धारानौला क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हुआ, इन क्षेत्रों में बारिश के पानी की निकासी के लिए छोटी नालियां बनाई गई हैं लेकिन कहीं नालियों में अतिक्रमण हो चुका है तो कहीं नालियां गंदगी से चोक रहती हैं। हल्की बारिश में भी नालियां उफान पर आ जाती हैं और सारा पानी घरों और दुकानों में घुसता है। जलभराव की सूचना पर पहुंची नगर पालिका की टीम को कई स्थानों पर नालियां तोड़कर पानी की निकासी करनी पड़ी, इसके बाद भी कई घरों में पानी घुस गया। जलभराव से धारानौला निवासी जनरल स्टोर के स्वामी हरिकृष्ण खत्री, जय गुरुदेव मोबाइल स्टोर के स्वामी दीवान सांगा आदि को काफी नुकसान पहुंचा। इंद्रा कॉलोनी निवासी ललित अग्रवाल के मकान में भी पानी घुसने से उसे नुकसान हुआ। ललित ने बताया कि पानी की मात्रा इतनी अधिक थी कि वह परिवार संग रात भर घर साफ करते रहे।
विज्ञापन

छह साल से झेल रहे जलभराव की समस्या
अल्मोड़ा। पटाल बाजार से लगे 52 सीढ़ी क्षेत्र में टेलर की दुकान चलाने वाले नवीन चंद्र ने बताया कि उसने 2016 में इस क्षेत्र में दुकान ली थी, तब से हर बारिश में वह जलभराव की समस्या झेल रहा है। नगर पालिका के साथ ही सीएम पोर्टल पर भी शिकायत कर वह समस्या समाधान की गुहार लगा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पानी से उसकी दुकान में हर समय सीलन रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलैया बना सिमकनी मैैदान, खिलाड़ी परेशान
अल्मोड़ा। रविवार शाम हुई बारिश से खिलाड़ियों को भी परेशानी हुई। बारिश का पानी भरने से पूरा सिमकनी मैदान तलैया में तब्दील हो गया। जलभराव और कीचड़ होने के कारण सोमवार सुबह खिलाड़ी मैदान में नहीं खेल पाये।
लोअर मालरोड में बाधित रहा यातायात
अल्मोड़ा। नगर के लोअर मालरोड में भी जलभराव की समस्या से लोग परेशान रहे। ढलान क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र में जहां सिमकनी मैदान का पानी पहुंचा। वहीं, डिग्री कॉलेज आदि क्षेत्र का पानी भी जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण इसी क्षेत्र में बहता रहा। सड़क पर काफी मात्रा में पानी आने से इस क्षेत्र में यातायात भी बाधित रहा।

रविवार को हुई बारिश से नगर पालिका क्षेत्र में कुछ स्थानों पर जलभराव हुआ। चार क्षेत्रों से पालिका को जलभराव की सूचना मिली थी। सभी क्षेत्रों में टीम भेजी गई। कुछ जगह नाली तोड़कर पानी निकाला गया। नालियों के चोक होने से जलभराव की समस्या हुई है। समस्या समाधान के प्रयास किए जाएंगे। सोमवार को पालिका की बोर्ड बैठक थी। इस कारण मंगलवार को प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया जाएगा।
- महेंद्र यादव, ईओ नगर पालिका अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed