फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water level decreased in the summer.

गर्मी बढ़ने से कई पेयजल योजनाओं के स्रोतों में पानी हुआ कम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Water level decreased in the summer.
गरुड़ के रतमटिया के ग्रामीण एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लोग। संवाद - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। गर्मी बढ़ने से विकासखंड के रतमटिया, अयारतोली सहित कई गांवों में पेयजल संकट गहराने लगा है। रतमटिया के ग्रामीणों ने पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के संबंध में एसडीएम गरुड़ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पेयजल संकट का सामना कर रहे रतमटिया के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के पेयजल योजनाओं के स्रोतों में इस बीच पानी कम हो गया है। जल संस्थान की योजना से गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण पिंकी देवी, मीरा देवी, शोभा बिष्ट नीमा देवी इंद्रा देवी का कहना है कि इस बीच गांव में गेहूं की फसल का कटान शुरू हो गया है। जल संस्थान की योजना से नियमित आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों का आधा दिन पानी एकत्र करने में लग रहा है। उन्होंने गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति के लिए अलग स्रोत से पानी टेप करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अयारतोली, बिनखोली, कोठों, अणां आदि गांवों के पेयजल स्रोत में पानी कम होने से ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट के दौर से गुजर रहे ग्रामीणों ने जल संस्थान से बारी-बारी से पानी की आपूर्ति करने की मांग की है। जल संस्थान के अवर अभियंता अशोक कुमार भट्ट का कहना है कि गर्मी बढ़ने से पेयजल योजनाओं के स्रोत में पानी कम हो गया है। उन्होंने ग्रामीणों से लोगों से संस्थान की योजनाओं से पानी लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed