फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Crysis in Ranikhet

Almora News: रानीखेत-भुजान पेयजल योजना बनी तो रानीखेत की पेयजल समस्या होगी दूर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Water Crysis in Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में पेयजल सबसे बड़ी समस्या है और इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ताड़ीखेत-गगास पेयजल योजना का अब तक पुनर्गठन नहीं हो सका। चिलियानौला ग्राम समूह पेयजल योजना बनी लेकिन अधिकतर गांवों में इसका पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इधर रानीखेत-भुजान पेयजल योजना स्वीकृत तो हुई है लेकिन इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। योजना से रानीखेत, सेना क्षेत्र सहित कई गांव भी जुड़ने हैं हालांकि इसके क्रियान्वयन के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

1869 में अंग्रेजों ने पर्यटन नगरी बसाई और यहां सैनिकों की छावनी का निर्माण हुआ लेकिन पानी की समस्या अधिक थी। वर्ष 1900 में नागपानी के जलस्रोतों से पेयजल योजना बनाई गई। नागापानी से एक वितरण टैंक चौबटिया में तथा 38 हजार गेलन का एक टैंक रानीखेत के द्यूलीखेत में बनाया गया। रानीखेत नगर में इसी से आपूर्ति होती थी।
विज्ञापन

आबादी बढ़ने के साथ ही पानी की समस्या गहराने लगी। 1964-65 में कालू गधेरा डैम का निर्माण हुआ। वितरण का कार्य एमईएस को सौंपा गया। 1973 में ताड़ीखेत-गगास पेयजल योजना बनाई गई। धीरे-धीरे नागपानी योजना का पानी कम पड़ने लगा तो छावनी परिषद ने 1997 में देवीढुंगा पेयजल योजना का निर्माण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताड़ीखेत-गगास पेयजल योजना 1970 के दशक में अस्तित्व में आई इस योजना से 28 ग्राम सभाएं तथा सेना का इलाका जुड़ा हुआ है। 80 फीसदी पानी सेना को जाता है। चिलियानौला ग्राम समूह पेयजल योजना 2019 में बनकर तैयार हुई लेकिन इस योजना में कई शिकायतें आती हैं। रानीखेत-भुजान भी अभी बननी शुरू नहीं हुई है। हालांकि इसके लिए पिछले दिनों विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने सीएम से भी वार्ता की है।

भुजान पेयजल योजन धरातल पर उतर गई है। धन आवंटित होते ही कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 2019 में योजना स्वीकृत हुई। पहले इस योजना से कई गांव भी जुड़ने थे, लेकिन गांव के लिए अलग बनने के बाद नया प्रस्ताव बनाया जा रहा है। योजना से रानीखेत शहर, सेना और नवोदय विद्यालय आदि क्षेत्रों को आपूर्ति होगी। -पंकज कुमार, जेई, जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed