फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Crysis in Garur

टानीखेत, टीट बाजार, नौघर में पेयजल संकट गहराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Water Crysis in Garur
गरुड़ (बागेश्वर)। जल संस्थान की लापरवाही से टीट बाजार, भकुनखोला, नौघर, टानीखेत में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीण गरुड़ गंगा और हैंडपंपों का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। पेयजल संकट के दौर से गुजर रहे ग्रामीणों ने डीएम से पेयजल समस्या का शीघ्र निराकरण करने को कहा है। गरुड़ नगर के टानीखेत, नौघर, टानीखेत, भकुनखोला में इस बीच पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। कस्बे के ग्रामीण हैंडपंप और गरुड़ गंगा का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण का कहना है कि जल संस्थान की लापरवाही के चलते मोहल्लों में पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। नौघर, गढ़सेर की बीडीसी सदस्या नीमा फर्स्वाण, टानीखेत व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी ने जल संस्थान से पेयजल समस्या का शीघ्र निराकरण करने को कहा है। जल संस्थान के जेई अशोक कुमार भट्ट का कहना है कि सिंचाई विभाग ने नहरों के हेड बंद कर दिए हैं। इससे गरुड़ नगर को पेयजल आपूर्ति करने वाली योजना में पानी घट गया है। उन्होंने बताया कि पेयजल समस्या का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर टैंकर से नगर में पानी बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed