फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Crisis In Sauni Village

ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बनी हर घर नल हर घर जल योजना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Water Crisis In Sauni Village
सौनी में पानी की जुगत में लगी महिलाएं। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सरकार की हर घर नल- हर घर जल योजना जी का जंजाल बन गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में नल तो लगा दिए गए हैं लेकिन नलों से आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों को कड़ाके की ठंड में भी पेयजल ढोना पड़ता है। सौनी के ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल आपूर्ति नियत नहीं है। पानी आया भी तो एक बाल्टी ही भर पाती है। व्यवस्था ठीक नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

घर घर पानी पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार ने हर घर नल-हर घर जल योजना शुरू की थी। पेयजल निगम ने गांव गांव में नल तो बिछा दिए, लेकिन पानी कहां से आएगा इसकी योजना नहीं बनाई। अब नलों में पानी नहीं आने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। कड़ाके की ठंड में भी ग्रामीणों का अधिकांश वक्त पानी जुटाने में बीत रहा है। ग्रामीण हरीश बिष्ट ने बताया कि पानी की बेहद परेशानी हो रही है। कई बार जल निगम कार्यालय भी गया लेकिन आश्वासन दिए जाते हैं और वह पूरे नहीं होते हैं। ग्रामीण बूंद बूंद पानी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

गांव में 15 लोगों की शिकायत आई थी, इसके बाद तहसीलदार, ग्राम प्रधान के साथ मौके पर जाकर बैठक की गई। सौनी में 205 संयोजन हैं। इसे चमड़खान पंपिंग पेयजल योजना से जोड़ा गया है। कई लोग अवैध रूप से मोटर लगाकर पानी खींच रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्ह्ति किया जा रहा है। ठेकेदार को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।-पंकज कुमार, जेई, जल निगम रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed