{"_id":"62acc0a6eab6d60d57662f15","slug":"water-crisis-in-maniagar-almora-news-hld4662352113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनिआगर में पानी के लिए हाहाकार, नौलों में नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनिआगर में पानी के लिए हाहाकार, नौलों में नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी
विज्ञापन
शांति देवी, मनिआगर
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर और जिले के ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत बनी हुई है। धौलादेवी ब्लॉक के मनिआगर में पेयजल की सर्वाधिक दिक्कत है। ग्रामीण डेढ़ से दो किमी दूर नौलों और प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का पूरा समय पानी ढोने में बर्बाद हो रहा है।
नगर के ढूंगाधारा, पूर्वी पोखरखाली, धारानौला, सरकार की आली, दुगालखोला, लोधिया, खत्याड़ी समेत कई गांवों में पेयजल की किल्लत बनी है। लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। वहीं, मनिआगर में पानी की किल्लत बनी हुई है। ग्रामीण डेढ़ से दो किमी दूर नौले, प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। स्रोतों पर भी सुबह से ही पानी के लिए लोगों की भीड़ जमा हो रही है। लोग तड़के ही पानी लेने के लिए नौले, जल स्रोतों के लिए निकलते हैं। वहां कई घंटे इंतजार करने के बाद भी लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पर्याप्त बारिश न होने से जल स्रोत रिचार्ज नहीं हुए हैं। ग्रामीणों का अधिकांश समय परिवार और पशुओं के लिए पानी के इंतजाम में ही बर्बाद हो रहा है। उन्होंने बताया कि यदि बारिश नहीं हुई तो आगे पानी की किल्लत और अधिक बढ़ेगी। उन्होंने पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए गांव के लिए नई पेयजल योजना बनाने की मांग की।
गांव में पानी की किल्लत बनी हुई। नियमित आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नौलों और स्रोतों में भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है जिससे पेयजल किल्लत और अधिक बढ़ने के साथ ही लोगों को दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन
शांति देवी, मनिआगर
परिवार और पशुओं के लिए पानी का इंतजाम करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। गर्मी में काफी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। इससे अधिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। पेयजल किल्लत के चलते लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
गोपाल राम, मनिआगर
टानीखेत में पेयजल संकट गहराया
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ समूह पेयजल योजना से पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से टानीखेत में पेयजल संकट गहरा गया है। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने पेयजल निगम से शीघ्र पेयजल की आपूर्ति करने की मांग की है। टानीखेत में पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से कस्बे के लोग बूंद बूूंद पानी के लिए परेशान है। टानीखेत निवासी किशन सिंह, संजू मिश्रा, बबलू सिद्दीकी ने बताया कि निगम के जेई से पेयजल आपूर्ति करने के संबंध में कई बार कहने के बाद भी आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं, पेयजल निगम की जेई अंजलि नेगी ने बताया कि शीघ्र पेयजल आपूर्ति की जाएगी।

गोपाल राम, मनिआगर- फोटो : ALMORA