फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Crisis in Almora

गर्मी में पेयजल किल्लत बढ़ने से लोग झेल रहे परेशानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Water Crisis in Almora
अल्मोड़ा में पेयजल किल्लत के कारण महिलाओं को प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। स - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में पेयजल संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या बरकरार है। पर्याप्त पानी न मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग एक से डेढ़ किमी नौलों, धारों से पानी ढो रहे हैं। वहां से भी पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

नगर के दुगालखोला, सरकार की आली, नियाजगंज, खत्याड़ी, खोल्टा, मनियागर आदि क्षेत्रों में पानी की किल्लत बनी हुई है। नलों में पानी नहीं आने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। पानी न आने पर लोग एक से डेढ़ किमी दूर नौलों, धारों से पानी ढो रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि नौलों में भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

सुबह तड़के ही लोग घरों से पानी लाने नौले, धारों की ओर निकल जाते है। नौलों, धारों में भी लोगों को पानी के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार पानी को लेकर लोगों के बीच बहस तक हो जाती है। कई गांवों में नौले और जल स्रोत काफी दूर हैं जिससे इन गांव के लोगों को अधिक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। महिलाओं, बच्चों का पूरा दिन पानी के इंतजाम करने में ही बीत रहा है। महिलाओं ने बताया कि तड़के ही पानी के लिए निकलती हैं इसके बावजूद भी स्रोतों में जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। परिवार और मवेशियों के लिए पानी का इंतजाम करने में ही अधिकांश समय बर्बाद हो रहा है जिससे महिलाओं का कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहा है। मांग के सापेक्ष पानी न मिलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed