{"_id":"63c19a085e3da011a33006d6","slug":"water-crisis-at-jainoli-ranikhet-news-hld488564656-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जैनोली में पेयजल संकट को लेकर चढ़ा जनप्रतिनिधियों का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जैनोली में पेयजल संकट को लेकर चढ़ा जनप्रतिनिधियों का पारा
विज्ञापन
जैनोली क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर ईई को ज्ञापन सौंपते जनप्रतिनिधि। संवाद
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकासखंड के जैनोली और खग्यार में पेयजल संकट बरकरार है। जैनोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिभुवन फर्त्याल ने शुक्रवार को पेयजल निगम के ईई को ज्ञापन सौंपा।
उन्हाेंने कहा कि ग्रामसभा जैनोली और खग्यार में 2000 से अधिक की आबादी लंबे समय से भीषण पेयजल संकट से जूझ रही है। ठंड के मौसम में समस्या और अधिक बढ़ गई है। ये स्थिति तब है, जब दोनों ग्राम सभाएं कागजों में चिलियानौला पेयजल पंपिंग योजना में सम्मिलित हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या अब तक जस की तस बनी है। उन्होंने चेतावनी दी कि पेयजल समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
मुनौली में पेयजल आपूर्ति की मांग पर कमिश्नर को ज्ञापन
लमगड़ा (अल्मोड़ा)। मुनौली के ग्रामीणों ने गांवों मे पानी की आपूर्ति की मांग को लेकर कुमाऊं कमिश्नर को ज्ञापन भेजा। उन्होंने जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षर कर डाक के माध्यम से ज्ञापन भेजते हुए कहा की ग्राम मुनौली में सरयू पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति बीते एक माह से बंद है। कई बार उच्चाधिकारियों को सूचित करने के बाद भी गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे उन्हें खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्हें प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर होना पड़ रहा है। लेकिन उनकी परेशानी किसी को नहीं दिख रही। कहा जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।