फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Crises in Dwarahat

पेयजल समस्या को लेकर द्वाराहाटवासियों का पारा चढ़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Water Crises in Dwarahat
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत क्षेत्र में कई स्थानों पर पेयजल समस्या का समाधान न होने से लोगों में गहरा आक्रोश है। जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा है। चेतावनी दी कि यदि 14 सितंबर तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 15 सितंबर से जल संस्थान कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन किया जाएगा। कहा कि पानी के लिए लोग परेशान हो रहे हैं, लेकिन जल संस्थान समस्या नहीं सुलझा रहा है।
विज्ञापन

नगरवासियों में पेयजल विभाग के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर खासा आक्रोश है। लंबे समय से नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल संकट है। पूर्व सैनिक संगठन सहित विभिन्न संगठनों के जनप्रतिनिधियों ने कड़ा आक्रोश जताया है। कहा कि नगर में माह में केवल 15 दिन पानी दिया जा रहा है, जबकि पहले रोजाना पानी दिया जाता था। विभाग कभी बिजली तो कभी पंपों में गड़बड़ी बताता है। इस कारण उपभोक्ताओं को महीने में बमुश्किल 10 दिन ही पानी मिल रहा है, जबकि बिल पूरे माह का वसूला जाता है। जल संस्थान की वितरण प्रणाली पर भी संदेह जताया गया। कहा कि कुछ लाइनों में प्रतिदिन पानी दिया जाता है, जबकि अन्य लाइनों में तीसरे दिन पानी दिया जाता है, वह भी मात्र एक घंटा दिया जाता है। इसकी शिकायत कई बार जेई से करने के बावजूद स्थिति नहीं सुधरी है। ज्ञापन भेजने वालों में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष कमल साह, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष नंदाबल्लभ मठपाल, रमेश राम, सुजीत कुमार, भवानी शंकर, अनिल चौधरी, संदीप साह, गिरीश चौधरी, बसंत साह, आनंद जोशी, किशोरी लाल साह, सत्यम शाह, केवलानंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed