फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Crises in Almora

पानी की किल्लत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Water Crises in Almora
अल्मोड़ा। कोसी से सर्किट हाउस टैंक को पानी की आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन दुरुस्त होने के बाद जल संस्थान ने रविवार को दशहरे पर शहर में लोगों को पानी की आपूर्ति की। जिससे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

मालूम हो कि शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली मुख्य पेयजल लाइन शनिवार को विकास भवन के समीप फट गई थी। जिसके कारण शहर के लोगों के लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी थी और लोगों को रामनवमी पर पेयजल संकट से जूझना पड़ा था।
विज्ञापन

जल संस्थान कर्मियों को काफी मशक्कत के बाद विकास भवन के समीप पाइप फटे होने की जानकारी मिली। इसके बाद शाम को लाइन की मरम्ममत का काम शुरू किया गया। देर शाम तक विभाग ने लाइन दुरुस्त की। इसके बाद रात को शहर के सर्किट हाउस टैंक को पानी की आपूर्ति चालू हुई। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती ने बताया कि रविवार को मुख्य बाजार, दुगालखोला मालरोड, खत्याड़ी आदि इलाकों में पानी की आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों में भी जनता को पेयजल नसीब नहीं
अल्मोड़ा। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने आरोप लगाया है कि सरकार और जल संस्थान जनता को पेयजल की सुचारू आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। पिछले दो दिन से चौघानपाटा, थपलिया, तल्ला जोशीखोला आदि क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। वहीं जल संस्थान द्वारा पानी खोलने का समय भी निश्चित नहीं है। आरोप लगाया कि जल संस्थान कर्मी कभी सुबह, कभी दिन, शाम और कभी रात को अपनी सुविधा के अनुसार पेयजल की आपूर्ति करते हैं। उन्होंने विभाग से निश्चित समय पर नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति करने की मांग करते हुए विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed