{"_id":"5f4e34438ebc3e532a4cb5b4","slug":"wall-fel-down-due-to-rain-almora-news-hld3953319145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मकान की दीवार भरभराकर गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मकान की दीवार भरभराकर गिरी
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बरसात में जिले भर में नुकसान का सिलसिला जारी है। बारिश से नगर में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। उधर भूस्खलन से बंद पड़ा खैरना-मोहान मोटरमार्ग नहीं खुल पाया है। अब मोटरमार्ग को पांच सितंबर तक बंद करने का निर्णय लिया गया है।
जानकारी के अनुसार देर शाम अल्मोड़ा के थाना बाजार निवासी दीवान सिंह पवार पुत्र स्व. हरक सिंह पवार के मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। हालांकि घर में रह रहे सभी लोग सुरक्षित हैं। लेकिन मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद पुलिस समेत राजस्व टीम और अपादा प्रबंधन की टीम ने मौका मुआयना किया।
उधर भूस्खलन के चलते पिछले दिनों धंसा खैरना-मोहान मोटरमार्ग अब भी नहीं खुल पाया है। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सड़क पर काम चल रहा है। पूर्व में 31 अगस्त को मोटरमार्ग सुचारू होने की बात कही गई थी पर मोटरमार्ग के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से अब इसे पांच सितंबर तक बंद कर दिया गया है।