फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Wade Love ghost of the husband's Girl Friend

पति की गर्ल फ्रैंड का उतारा प्रेम का भूत

Tue, 02 Jun 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा Updated Tue, 02 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Wade Love ghost of the husband's Girl Friend
गर्लफ्रैंड के चक्कर में पति की बेरुखी से परेशान एक महिला ने यहां चौघानपाटा से गुजर रही पति की गर्ल फ्रैंड को घेर लिया और पिटाई कर डाली। दोनों के बीच जमकर गुत्थमगुत्था हुई। चौराहे में महिला और युवती में हुई मारपीट को देखने भीड़ जमा हो गई। इस बीच गर्ल फ्रैंड ने अपने प्रेमी (महिला के पति) को बुला लिया। फिर तीनों लोग महिला थाने पहुंचे। थाने में भी काफी देर तक नोंकझोंक हुई। पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया। इस मामले में किसी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन


बताते चलें कि करीब एक साल पहले अल्मोड़ा के निकट रहने वाले एक फौजी के खिलाफ उसकी पत्नी ने हत्या करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। तब नैनीताल के निकट खाई में मरणासन्न हालत में मिली महिला ने होश में आने के बाद पति के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस को बयान दिए थे कि उसका पति उसे कार में नैनीताल घुमाने के बहाने घर से ले गया और फिर उस पर जानलेवा हमला किया। बाद में मरा समझ कर खाई में फेंक दिया। पत्नी के बयानों के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन बाद में पत्नी ने न्यायालय में बयान बदल दिए और अपने पति को निर्दोष बताया। जिससे पति बरी हो गया।
विज्ञापन


कुछ समय बाद फौजी की पत्नी को जब पता चला कि उसके पति की अल्मोड़ा में गर्ल फ्रैंड है तो उसके होश उड़ गए। बताया जाता है कि परेशान पत्नी तब से गर्ल फ्रैंड का पीछा करती रहती है। मंगलवार की शाम फौजी की पत्नी ने स्कूटी में जा रही पति की गर्ल फ्रैंड को चौघानपाटा पर रोक लिया और बाल खींचकर पिटाई कर डाली। जवाब में गर्ल फ्रैंड भी भिड़ गई। फौजी की पत्नी का कहना था कि जिस स्कूटी में कथित गर्ल फ्रैंड घूम रही है वह उसे उसके पति ने दी है। दोनों के बीच काफी देर तक गुत्थमगुत्था हुई। भीड़ भाड़ वाले चौघानपाटा में काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। मौके पर मौजूद कई लोगों ने दो महिलाओं के बीच हुई मारपीट की अपने मोबाइल से वीडियो रिकार्डिंग भी कर डाली। बाद में गर्ल फ्रैंड ने फोन पर अपने प्रेमी (महिला के पति) को मौके पर बुला लिया। महिला ने अपने पति को भी खरी खोटी सुनाई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद तीनों लोग महिला थाने पहुंचे। वहां भी काफी देर तक विवाद चलता रहा। बाद में पुलिस ने तीनों को घर भेज दिया। महिला थानाध्यक्ष बसंती आर्या ने बताया कि इस मामले में किसी पक्ष ने मामला तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed