फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Votes cast for state executive

 प्रदेश कार्यकारिणी के लिए डाले गए वोट

Mon, 13 Nov 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Mon, 13 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Votes cast for state executive
प्रदेश कार्यकारिणी के लिए वोट देते डाक्टर। - फोटो : अमर उजाला

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव के लिए यहां राजकीय अस्पताल स्थित शाखा में मतदान हुआ। जिसमें उपमंडल क्षेत्र के 40 से अधिक चिकित्सकों ने मताधिकार का प्रयोग किया। संघ के कुमाऊं प्रभारी डा. दीप प्रकाश पार्की ने बताया कि संघ की हर शाखा में मतदान चल रहा है। स्थानीय शाखा के संरक्षक सीएमएस डा. डीएस नेई ने पहला वोट डालकर मतदान प्रक्रिया का शुभारंभ किया। रानीखेत के अलावा ताड़ीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया और सल्ट के लगभग 40 चिकित्सकों ने वोट डाले। मालूम कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर डा. डीपी जोशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। उनके खिलाफ किसी ने भी नामांकन नहीं कराया था, पुरुष उपाध्यक्ष के लिए डा. तुहीन कुमार, डा. आरपी खंडूड़ी, डा. प्रदीप राणा, महिला उपाध्यक्ष पद के लिए डा. गरिमा पंत, डा. मेघना अस्वाल और सचिव पद के लिए डा. दिनेश चौहान, डा. डीके चक्रपाणी के बीच मुकाबला है। इस अवसर पर स्थानीय शाखा के अध्यक्ष डा. आरके सागर, सचिव डा. डीएस नेगी, डा. केके पांडे, डा. संतोष पार्की, डा. कांता किरन, डा. सुनीता टम्टा, डा. महेश चंद्र, डा. संदीप दीक्षित, डा. तपन शर्मा, डा. अमित सिंह, डा. विवेक पंत आदि ने वोट डाले। निवर्तमान अध्यक्ष डा. एसके गोस्वामी ने भी मतदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed