Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Voters. demand. better. education. challenge. contenders.

Almora News: बेहतर शिक्षा मतदाताओं की मांग, दावेदारों के लिए चुनौती

Sat, 19 Jul 2025 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 19 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Voters. demand. better. education. challenge. contenders.
अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली प्रमुख मुद्दा बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के लिए जाने वाले प्रत्याशियों के सामने ग्रामीण विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, शिक्षकों की कमी सहित कई अन्य मुद्दे प्रमुखता से उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय हमेशा समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया जाता है। चुनाव खत्म होते ही दोबारा उनके पास कोई नहीं आता है।
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में अल्मोड़ा जिले का आज से ही नहीं बल्कि कई वर्षों से बड़ा नाम है। वर्तमान में जनपद की शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। इस समय 132 प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय ऐसे हैं जिनमें शौचालय, पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं हैं। हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत इन विद्यालयों में पेयजल कनेक्शन देने के दावे भी फेल हो गए हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से 257 हाईस्कूल और इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य विहीन हैं। इससे शिक्षण कार्य के अलावा विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। जिले में 50 ऐसे प्राथमिक स्कूल हैं जो जर्जर अवस्था में हैं। इन्हें भी ठीक करने के लिए प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि व्यवस्थाएं ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-

बोले जनप्रतिनिधि-
भाजपा के शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। नौनिहालों के भविष्य के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। वर्तमान में विद्यालयों को समायोजित कर कलस्टर विद्यालय बनाए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को परेशानी उठानी पड़ेगी। - भूपेंद्र सिंह भोज, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस अल्मोड़ा।
-
सरकार प्रदेश भर में शिक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पिछले दिनों समीक्षा बैठक हुई थी उसमें शौचालय और पेयजल विहीन विद्यालयों की विभाग की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। प्रधानाचार्याें की नियुक्ति का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। - महेश नयाल, जिलाध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा।

पंचायत चुनाव में गूंज रहा खेती बचाओ का स्वर
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पंचायत चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, प्रत्याशियों की हलचल गांवों में तेज हो चली है। इस बार सिर्फ चुनावी वादे नहीं, ग्रामीण अपनी जमीनी समस्याएं भी जोर-शोर से उठा रहे हैं। ताड़ीखेत ब्लॉक के अधिकतर गांवों में पहुंच रहे प्रत्याशियों के सामने खत्म होती खेती और जंगली जानवरों की बढ़ती दहशत सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभर रहा है।
शुरुआती छोर से अंतिम छोर तक किसान एक ही सुर में अपनी पीड़ा बयां कर रहे हैं। गांवों में खेतीबाड़ी धीरे-धीरे बंजर होती जा रही है। इसका कारण है बढ़ती वन्यजीवों की घुसपैठ। जंगली सूअर, बंदर, खरगोश और अन्य जानवर फसलों को बर्बाद कर दे रहे हैं जिससे खेती घाटे का सौदा बन गई है।
गैरा निवासी प्रगतिशील किसान अम्बा दत्त ने बताया कि गांव में आजीविका का एकमात्र सहारा खेती है। जंगली जानवर सब कुछ चौपट कर रहे हैं। यही हाल रहा तो खेती इतिहास बन जाएगी।

कारचूली, डीडा, रियूनी गांव के हीरा सिंह, राजेंद्र सिंह, सुनील सिंह, कुलदीप सिंह भी खेती के प्रति चिंचित हैं। ग्रामीण प्रत्याशियों से अब सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस रणनीति भी पूछ रहे हैं। वे चाहते हैं कि इस बार पंचायत प्रतिनिधि वादा नहीं, समाधान लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed