{"_id":"619a8fb07c5a3203e9687b6d","slug":"voter-awareness-campaign-ranikhet-news-hld4452662183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदाधिकार का प्रयोग करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदाधिकार का प्रयोग करने की अपील
रानीखेत गांधी चौक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के लिए जागरूक करते कलाकार। संवाद
- फोटो : RANIKHET
Link Copied
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अब मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने की पहल भी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशन पर देहरादून से पहुंची टीम ने यहां गांधी चौक पर देर शाम नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आवश्यक रूप से मतदान की अपील की। कहा कि मतदान से ही सशक्त लोकतंत्र की परिकल्पना साकार हो सकती है। गांधी चौक पर कई नुक्कड़ नाटक पेश किए गए। नए मतदाताओं को मतदान के तरीके बताए गए। सभी मतदाताओं से अपील की गई कि वह पोलिंग बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का जरूर प्रयोग करें। कहा कि 18 वर्ष के युवा वोटर बीएलओ के माध्यम से भी अपना नाम निर्वाचन सूची में दर्ज करवा सकते हैं। नुक्कड़ नाटक करने वालों में टीम लीडर विकल्प प्रताप सिंह, आवेश राठौर, शाश्वत सिंह, सुप्रिया बंगवाल, जसलीन कौर, विवेक कठायत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।